बड़कोट पुलिस के नाम बड़ी सफलता स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजेश रतूड़ी
 उत्तरकाशी :  बड़कोट पुलिस के खाते मे बड़ी सफलता शामिल हो गई है बड़कोट पुलिस ने स्मैक के मुख्य डीलर को सलाखों के पीछे धकेल दिया है |

 आपको बता दें  यमुना घाटी के नवयुवको को स्मैक के दलदल में धकेलने वाले स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को बड़कोट पुलिस ने देहरादून, विकासनगर से गिरफ्तार किया गया है। 
       थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत
 के नेतृत्व में बडकोट पुलिस की टीम ने थाना बड़कोट मे पंजीकृत NDPS एक्ट के मामले में वांछित स्मैक माफिया मुस्कान को  11 अक्टूबर को. रात्रि में कुंजाग्राट, विकासनगर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही को लेकर थाना बड़कोट लाया जा रहा था तो बर्नीगाड़ के पास उक्त शातिर  अभियुक्त ने लघुशंका करने का बहाना कर पुलिस को चकमा देने में कामयाब तो हुआ  किन्तु पुलिस के ने जाल बिछाकर अभियुक्त को दोबारा लाखामण्डल क्षेत्र से गिरफ्तार करमे मैं कामयाब रही 

 पुलिस ने बताया कि जुलाई 2025 में  बड़कोट पुलिस के ने जसवंत रावत व सौरभ चौहान नाम के 2 युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।  उनसे पूछताछ कर यह जानकारी जूटा कर  यमुना घाटी के नवयुवको तक स्मैक किसके माध्यम से पहुँच रही हैं,, तो पता चला कि देहरादून विकासनगर कुंजाग्रांट में मुस्कान नाम का स्मैक डीलर है, जो  बहुत शातिर है, तथा देहरादून मे बैठकर यमुना घाटी के नवयुवको स्मैक सप्लाई(उपलब्ध) करवा रहा है, जिसके एवज में नवयुवकों से काफी धनराशि वसूलता है।  बड़कोट पुलिस के द्वारा स्मैक माफिया मुस्कान की कुंडली खंगालते जुट गयी है उसके विरुद्ध महत्वपूर्ण गवाह एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित करने के उपरान्त धारा 29 NDPS Act की कार्रवाई करते हुये   मामले मे पुलिस की विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है, अभियुक्त के तार कहा कहा जुड़े है इसका भी पता किया जा रहा है l आपराधिक इतिहास की जा रही है। मुस्कान के तार किस-किस से जुडे हैं पुलिस सोमवार कोअभियुक्त को   न्यायालय के समक्ष पेश करने जा रही है। 

गिरफ्तार करे। वाली पुलिस टीम मे  एसआई भूपेंद्र सिंह रावत, एएसआई दिग्पाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद ध्यानी, सुरेश थपलियाल, गौरव रावत, काo जयपाल नेगी आदि शामिल रहे I


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार