धराली आपदा के चलते नटीन गाँव मे सादगी से मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

गंगोत्री मेल ब्यूरो 
 उत्तरकाशी  : भटवाड़ी विकासखंड के अंतर्गत पर्यटन गांव नटीन में विश्व पर्यटन दिवस को समूचे उत्तराखंड  व निकटवर्ती ग्राम धराली आपदा के चलते सादगी पुर्ण तरीके से मनाया गया कार्यक्रम के शुभारंभ होने से पहले धराली आपदा में मृतक हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी  गयी इसके पश्चात स्वर्गीय चंदन सिंह राणा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भी याद कर श्रद्धांजलि दी गयी । कार्यक्रम में क्षेत्र के आराध्य देव सोमेश्वर देवता की देवड़ौली ने  ग्रामीणों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। नटीन में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक रासौ तांदी नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। 
शनिवार को पर्यटन समिति नटीन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उच्च हिमालय क्षेत्र के बुग्यालों से लाए गए दुर्लभ  फूलों को गांव के चौक मैं सजाकर  फेलाया गया  समेश्वर देवता के छूने के बाद इन्हें सभी ग्रामीणों को प्रसाद स्वरूप भेंट किया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल  दमाऊ की थाप पर भगवान सोमेश्वर देव डोली के साथ पांपरिक रासौ तांदी नृत्य कर विश्व पर्यटन दिवस मनाया। 
 कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रेस क्लब उत्तरकाशी के अध्यक्ष राजेश रतूड़ी ने ग्रामीणों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गांव को पर्यटन विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, पर्यटन समिति नटीण के अध्यक्ष राजकेंद्र थनवाण ने सभी पर्यटकों का आभार व्यक्त करते हुए नटीन को पर्यटन गांव के रूप में विकसित करने के प्रयासों पर जोर दिया। 
      इस मौके पर  प्रेस क्लब संरक्षक संतोष शाह , उपाध्यक्ष चैन सिंह असवाल , जिला पत्रकार संघ  कोषाध्यक्ष प्रकाश रागड़, विनीत कंसवाल, रवि रावत विनोद रतूड़ी, ग्राम प्रधान सोना देवी, ग्राम प्रधान रैथल बुद्धि लाल, अत्तर रमोला, विवेक नौटियाल, सज्जन सिंह नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन कुशवाह, कमला देवी, महेन्द्र पोखरियाल, विपिन राणा, पंच मालगुजार नटीन बच्चन सिंह रावत, किशन सिंह राणा, सुन्दर सिंह भण्डारी, वीरेंद्र सिंह,रविन्द्र सिंह, उष्मा देवी, बलवन्त राणा, जगेन्द्र थनवाण, विरेन्द्र सिंह रावत, जगमोहन सिंह रावत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार