राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन

राजेश रतूड़ी
 उत्तरकाशी  :  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली,  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के द्वारा शनिवार  को गुरुबख्श सिंह  जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर उत्तरकाशी एंव बाह्य न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पुरोला/बडकोट उत्तरकाशी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादो का निस्तारण हुआ।
      गुरुबख्श सिंह  जिला जज की पीठ सं. 01 में 61 वादो का सफल निस्तारण हुआ जिनमें 33 वाद कुटम्ब न्यायालय एवं 02 वाद मोटर दुर्घटना के शामिल है और 9376946/- रूपये समझौता धनराशि तय की गई।

 अभय सिह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  उत्तरकाशी की पीठ सं. 02 में 27 वादो का सफल निस्तारण हुआ। जिनमें  1841213/- रूपये समझौता धनराशि तय की गई।
 जयश्री राणा सिविल जज (सी०डि०) उत्तरकाशी की पीठ सं. 03 में 01 वाद का सफल निस्तारण हुआ जिसमें . 15000/- रूपये समझौता धनराशि एवं उक्त पीठ में प्री-लिटिकेशन के 47 मामलो का सुलह समझौते के आधार पर सफल निस्तारण हुआ जिसमें म
 2483200/- रूपये समझौता धनराशि तय की गई।

 शालिनी दादर सिविल जज (जू०डि०) उत्तरकाशी की पीठ सं. 04 में 06 वादो का सफल निस्तारण हुआ जिसमें  3800000/- रूपये समझौता धनराशि तय की गई।

 करिश्मा डंगवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी की पीठ सं. 05 में 26 वादो का सफल निस्तारण हुआ एंव  462400/- रूपये समझौता धनराशि तय की गई।

 योगीश गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट बडकोट उत्तरकाशी की पीठ सं. 06 में 07 वादो का सफल निस्तारण हुआ जिसमें मु. 508186.62/- रूपये समझौता धनराशि तय की गई। उक्त पीठ में प्री-लिटिकेशन के 35 मामलो का सुलह समझौते के आधार पर सफल निस्तारण हुआ जिसमें मु. 2963500/- रूपये समझौता धनराशि तय की गई। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा दी गयी है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार