जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी व ब्लॉक प्रमुख डुण्डा के पदो पर केवल एक-एक नामांकन, सबकी जीत तय

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी।   उत्तरकाशी जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर केवल एक नामांकन होने से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज होना तय है वही दूसरी और विकासखंड  भटवाड़ी व डुंडा मे ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर चल रही राजनीतिक सर गर्मियां  लगभग समाप्त होने को है  अब तस्वीर स्पष्ट हो चुकी है।  जहाँ पर भटवाड़ी मे बाड़ागड्डी क्षेत्र के कुरोली गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता पंवार का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है। वही ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर मनेरी से क्षेत्र पंचायत सदस्य  मीरा देवी व कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर बग्यालगाँव से सदस्य क्षेत्र पंचायत श्री योगेश डंगवाल का एकल नामांकन होने पर उनका भी निर्विरोध बनना तय है।  

 विकासखंड डुण्डा
वहीं  डुंडा विकासखंड में भी ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर स्क एक  नामांकन ही  हुए है । ब्लॉक प्रमुख पद पर  ठाकुर राजदीप परमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर सरिता देवी व कनिष्ठ उप प्रमुख  पद पर गोपाल अवस्थी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। यह जानकारी वीडियो डुण्डा दिनेश जोशी ने दी है ।

 क्या कहते हैं राजनीतिक पंडित

ऐसे में यह पहली बार होगा जब क्षेत्र के दोनों ब्लॉकों में निर्विरोध प्रमुख चुने जाने की स्थिति बनी है—जो निःसंदेह ही भाजपा जैसे बड़े राजनीतिक दल के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

इस व्यापक समर्थन के पीछे सबसे बड़ा योगदान बाड़ागड्डी क्षेत्र के निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एकजुटता का रहा है जिनकी पहल से अन्य क्षेत्रों के सदस्यों ने भी अपना समर्थन दिया। वही उत्तरकाशी जिले के राजनीतिक पंडितों का यह भी मानना है कि  इस पूरे घटनाक्रम का सबसे उल्लेखनीय भुमिका  पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की मानी जा रही है । जिन्होंने न केवल इस रणनीति की बुनियाद रखी, बल्कि उसे निर्णायक मोड़ तक पहुँचाया।

इस पंचायत चुनाव मे भारी संख्या मे जीतकर आये पूर्व विधायक के समर्थन वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में खुलकर समर्थन दिया है जिसने पूरे समीकरण को उनके पक्ष में कर दिया। यह पूर्व विधायक श्री सजवाण की जनसंपर्क क्षमता और जिले की राजनीति पर उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता  है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार