यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन से यात्री दावे डीएम प्रशांत आर्य कंट्रोल रूम से घायल यात्रियों के स्वास्थ्य की ले रहे हैं अपडेट

राजेश रतूड़ी 
उत्तरकाशी : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्थान 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 5 यात्रियों की सूचना है। उक्त स्थान एसडीआरएफ , मेडिकल टीम घटना स्थल पर मौजूद है। रेस्क्यू कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना है।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी घायल मरीजों के लिए बचाव अभियान अभी जारी है। एक मरीज का जानकीचट्टी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां प्राथमिक उपचार पहले ही दिया जा चुका है। मरीज की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

जिलाधिकारी कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार