ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन "एटक" के बैनर तले भोजन माता व अशा वर्कर ने निकली रैली, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजस ज्ञापन

राजेश रतूड़ी 
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी मे ओल  इंडिया  ट्रेड  यूनियन (मजदूर संगठन)  के बैनर तले भोजन माता व  आधा वर्करों ने एक  दिवसीय  प्रदर्शन कर डीएम  उत्तरकाशी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भोजन माताओं और आशा वर्कर की विभिन्न 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की हे।उत्तरकाशी
       तय कार्यक्रम के अनुसार सभी भोजन माता व आधा वर्कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उत्तरकाशी शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलक्टरेड कलक्ट्रेट परिसर में पहुंची झा पर सभी ने सरकार विरोधी नारे लगाकर अपने गुस्से का इजहार किया तथा 11 सूत्रीय मांग पत्र देकर सरकार से जल्द पूरा करने की मांग की हे।

ज्ञापन में उन्होंने देश की सुरक्षा हेतु सीमा पर तैनात फौजियों की सुरक्षा हेतु उचित व्यवस्था की जाय तथा सीमा पर आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों पर नजर रखी जाय।
 बढ़ती हुई मंहगाई , बेरोजगारी 
 भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाय।
 कुर्वानी से बने हुए श्रम कानूनों को तीन श्रम कानून जो पास किये गये है वह मजदूरों के अधिकारों को प्रभावित करता है उन्हें मजदूर हित में वापस लिया जाय। बढ़ती हुई मंहगाई में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी राष्ट्रीय स्तर पर मु०-900/ नौ सौ रूपये निर्धारित किया जाय।
 सविदा,वैकल्पिक कार्यरत मजदूरों को नियमित किया जाय। स्कीम वर्कर मजदूर भोजन माता,आशा, आगनबाडी महिला वर्कवरों की न्यूनतम मजदूरी -27000/ सताईस हजार रू० एवं सेवा निवृत के 60 साल के पश्चात पेंशन दी जाय।
 जल संस्थान ,वी०एस०एन०एल आदि श्रमिकों को नियमित किया जाय। किसानों को उनके उत्पादन का समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाय।  किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाय।  उत्तराखण्ड में किसान कास्तकारों की सुविधा हेतु प्रत्येक जिलों के ब्लॉक स्तर पर मृदा एवं वानिक परीक्षण केन्द्र खोले जाय। ताकि उत्तराखण्ड के ग्रामीण इलाको के अन्दर किसान कास्तकार अपने खेतों की मिट्टी परीक्षण करके उचित फसल पैदा कर सकें। इसके साथ ही उत्तराखण्ड के अन्दर जगली की सुरक्षा एवं उन पर लगने वाली कीडीयों के परीक्षण हेतु वानिकी परीक्षण केन्द्र खोले जाय ताकि जंगलों व बगीचों के पेड़ों में लगने वाली बीमारी का समय पर परीक्षण किया जा सके।  तांबाखानी के बाहर नगर पालिका परिषद बाळाहाट उत्तरकाशी द्वारा कूड़े का स्टोर बना रखा है जिससे पूरे उत्तरकाशी बाजार में बदबू आने से यात्रियों तथा आने-जाने वाली की स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रमादा पड़ रहा है. जिससे महामारी की पूरी-पूरी सम्भवाना है। इसका तत्काल उचित निस्तारण किया जाए।
प्रदर्शन करने वालो में महावीर भट्ट, जिला अध्यक्ष ट्रेड यूनियन सरिता जोशी जिला अध्यक्ष अश वर्कर , सविता यवाट सविता पंवार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्मैक के साथ इंद्रा कालोनी उत्तरकाशी का 1 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

भटवाड़ी : भालू के हमले से महिला घायल ,जिला अस्पताल के लिए किया रेफर

हिन्दू जनाक्रोश रैली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोक झोक ,स्वामी दर्शन भारती सहित पुलिसकर्मी व प्रदर्शनकारी चोटिल