20 नवम्बर से बड़ेथी चिन्यालीसौड़ में आयोजित होगा "भारतीय संविधान ज्ञान सप्ताह यज्ञ एवम् सर्वधर्म भारतीय संविधान साप्ताहिक जागरूकता सम्मेलन"

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी :  गंगा 24 एकाप्रेस एजुकेशन एंड रिसर्च एकेडमी के तत्वावधान में आनेवाली 20 नवम्बर से बड़ेथी चिन्यालीसौड़ में "भारतीय संविधान ज्ञान सप्ताह यज्ञ एवम् सर्वधर्म भारतीय संविधान साप्ताहिक जागरूकता सम्मेलन" का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्धघाटन 26 वर्षीय 64 सेमी लंबी दिव्यांग कु० प्रियंका के हाथो से किया जाएगा। ज्ञान यज्ञ v सम्मेलन समापन स्मविधान दिवस 26 नवम्बर को समाप्त होगा जानकारी संस्था के अध्यक्ष प० महेश बहुगुणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
          उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर संस्था के द्वारा तैयारी पूरी की जा चुकी है। उनके द्वारा भारतीय संविधान को लेकर इस ज्ञान यज्ञ और सम्मेलन करवाने के पीछे आम जन मानस के बीच भारतीय संविधान के सभी पहलुओं को पहुंचाना है  और साथ ही साथ में हम सभी भारतीयों को अथवा देश को चलाने को लेकर कार्य पालिका,विधायिका व न्याय पालिका को तमाम शक्तिया प्रदान है इन सभी बातों की जानकारी देना हे। उनका कहना है जिस प्रकार हमारे देश में विभिन्न धर्मो के अलग अलग ग्रन्थ हे उसी प्रकार भारतीय संविधान भारत में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों के लिए ही एक पूजनीय ग्रन्थ हे इसके बारे में देश के हर बच्चे बच्चे को जानकारी होनी जरूरी है  इन्हीं सब उद्देश्यों को लेकर एक पहल की जा रही है ताकि भारतीय संविधान को लेकर हर भारतीय के अंदर जागरूकता फैल सके। उन्होंने बताया कि हमारे भारतीय संविधान ग्रन्थ के बारे में उन्होंने विभिन्न बुद्धिजीवी लोगो के सहयोग से इसको संस्कृत मन्त्रों और स्लोगनों के माध्यम से संगीत वध व गायन में लेहवध किया है। प०  महेश बहुगुणा ने अधिक से अधिक लोगो से सम्मेलन स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार