विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में धूमधाम से मनाया गंगा दशहरा पर्व ,सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने लगायी आस्था की डुबकी


राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी  : गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम सहित गंगा तटों के नजदीक पड़ने वाले सभी कसवों मे धूमधाम से मनाया गया गंगोत्री धाम मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने दशहरा पर्व को मनाने के लिए विशेष व्यवस्थाये की हुई है यह जानकारी श्री ५ मन्दिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने दी।
          उन्होंने बताया कि गंगोत्री धाम में गंगा दशहरा पर्व को मनाने को लेकर समिति की ओर से काफी दिनों से तैयारियां की जा रही है। गंगोत्री मन्दिर व भगीरथ जी के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आज सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचोपचार ,षोड्षोपचार विधि के साथ यूजन अर्चन किया जा रहा है तथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगीरथ जी की मूर्ति को डोली में बैठाकर गंगा स्नान के लिए गंगा घाट पर ले जाया गया वापसी में भगीरथ सिला के पास पूजन एवं हवन किए जाने की परम्परा का इसबार भी निर्वाहन किया गया है। गंगा घाट पर सभी पुरोहितों और गंगोत्री धाम में आए श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर गंगा मैया के अवतरण दिवस पर खुशी मनाई। गंगा मैया के जयघोष से आज धाम का माहौल भक्तिमय हो रखा है हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस पुण्य पर्व के साक्षी बने।
          वही उत्तरकाशी भटवाड़ी सहित कई स्थानों पर सुबह से गंगा घाटों के किनारे स्नान करने वालो का तांता लगा हुआ है। आज के दिन भक्त लगा रहे है श्रद्धा की डुबकी।
     

    उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट सहित अन्य घाटों पर आसपास के गांवों से सैकड़ो की संख्या में भक्तों के साथ दर्जनों देव डोलिया व निशाण गंगा स्नान को पहुँचे है। मणिकर्णिका घाट स्थित गंगा मन्दिर को सजाया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार