पूर्व विध्यायक विजयपाल सजवाण भाजपा में शामिन , पूर्व विधायक मालचंद की घर वापसी

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी :  उत्तराखंड प्रदेश में इन दिनों जगह जगह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भाजपा में शामिल होने की खबर आम बात हो रखी है गंगोत्री विधानसभा से विजयपाल सजवाण व पुरोला विधानसभा से मालचंद ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे कर शनिवार को इन दोनों नेताओं की भाजपा का दामन थाम लिया है।
               उल्लेखनीय है कांग्रेस पार्टी से दो बार विधायक रह चुके विजयपाल सजवाण ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो गए है। जबकि इनसे जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने पहले ही भाजपा से हाथ मिला लिया था। इनके शामिल होने की खबर से कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता भी पार्टी को भारी क्षति मानते है कांग्रेस पार्टी के नेता प्रीतम सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि वर्ष 2016 में पार्टी विघटन के दौरान भी श्री सजवाण ने पार्टी नही छोड़ी थी उन्होंने माना कि इनके पार्टी छोड़ने से गंगोत्री विधानसभा में पार्टी को काफी नुकशान होगा। वर्ष 2017 में भी इनके भाजपा में शामिल होने की खबरे मीडिया की सुर्खियां बन रही थी तब इनका पार्टी न छोड़ने के  बयान ने सभी अटकलों को बिराम दे दिया था। वही राजनीतिक जानकारों की माने तो गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को इन्होंने मजबूत स्थिति में खड़ा किया था अब देखना यह होगा कि गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का जनाधसर दुबारा हासिल करने के लिए पार्टी किसको जिम्मेदारी देती है। कांग्रेस पार्टी में मंथन का दौर जारी है। फिलहाल स्थिति असमंजस की स्नी हुई  है।
        वही पूर्व विध्यायक मालचंद जो पूर्व से ही भाजपा में थे भाजपा से नाराज होकर पार्टी छोड़ कांग्रेस में चले गए थे इनकी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दुबारा से घर वापसी हुई है जिससे पुरोला विधानसभा में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार