उत्तरकाशी जिले में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व ,गंगोत्री धाम में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : गंगा दशहरा पर्व उत्तरकाशी मुख्यालय और गंगोत्री धाम में धूमधाम से मनाया गया इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।       उत्तरकाशी मुख्यालय के मणिकर्णिका घाट पर गंगा स्नान को सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा गंगा दशहरा पर्व पर मणिकर्णिका घाट पर दर्जनों देव डोलिया व देवताओं के निशाण भारी संख्या में स्नान के लिए उत्तरकाशी पहुँचे मणिकर्णिका घाट स्थित गंगा मन्दिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।   
                  वही दूसरी और गंगोत्री धाम में भी दर्जनों देव डोलियों के साथ गंगा दशहरे पर्व पर हजारों की संख्या में दर्शनार्थियों ने गंगा में डुबकी लगाकर धाम में इस पुण्य पर्व के साक्षी बने। गंगा दशहरा पर्व पर भगीरथ जी की भोग मूर्ति को डोली में बैठाकर गंगा स्नान करवाने के लिए गंगा तट पर ले जाया गया जहां पर बैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर भगीरथ जी की मूर्ति को स्नान करवाकर पुनः गर्व गृह में स्थापित किया गया जलसे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार