विकास भवन सयुक्त कर्मचारी संगठन का द्विवर्षीय चुनाव सम्पन्न

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी :  विकास भवन संयुक्त कर्मचारी संगठन  लदाडी उत्तरकाशी के कर्मचारियों की त्रिलोक मराठा की अध्यक्षता में विकास भवन में बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ 

        चुनाव में संगठन के संरक्षक पद पर गोपाल सिंह राणा (समाज कल्याण विभाग) को अध्यक्ष पद पर शंभू प्रसाद भट्ट  (ग्राम्य विकास डीआरडीए) ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रताप बिष्ट (जिला विकास कार्यालय) ,उपाध्यक्ष पद पर  जयपाल सिंह गुसाईं (लघु सिंचाई विभाग) ,सचिव पद पर रणजीत सिंह (पशुपालन विभाग) ,सह सचिव पद पर दीपक कटारिया (संख्या विभाग ) ,उपाध्यक्ष (महिला) रेवती  देवी  ,कोषाध्यक्ष  केंद्र सिंह पंवार (जिला विकास कार्यालय) ,मीडिया सलाहकार जयप्रकाश बिजल्वाण (पंचायत राज विभाग) विधि सलाहकार वृंदावन कुमार (समाज कल्याण विभाग) मुख्य सलाहकार त्रिलोक सिंह मराठा (पूर्व अध्यक्ष) अजय रावत (उद्यान विभाग) को चुना गया।
      नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला पंचायतीराज अधिकारी  सी पी सुयाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
     
    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार