गंगोत्री धाम में नगर निगम द्वारा सैकड़ो की संख्या में संचालित व्हीलचेयर से बढ़ी यात्रियों की परेशानियां , व्यापारियों ने एसडीएम को लिखा पत्र

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम के व्यापारियों ने धाम व्हील चेयर से होने वाली दिक्कतों को लेकर उपजिलाधिकारी भटवाड़ी को पत्र लिखकर समस्या समाधान करने की माँग की है।
           बतादे व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव सेमवाल के नेतृत्व में सभी व्यारी बस अड्डे में एत्रित हुए वहां पर उन्होंने व्हील चेयर संचालन में नगर निगम की भूमिका को लेकर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उपजिलाधिकारी भटवाड़ी को पत्र लिखकर समस्या का निदान करने की माँग की व्यापारियों का कहना है कि  गंगोत्री धाम व्हील चेयर की संख्या इतनी अधिक हो गयी है कि यात्रियों को चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यपारियों का कहना है कि व्हील चेयर निशक्त व बुजुर्गों के लिए होती है और धाम में किसी को भी व्हील चेयर में बैठाकर लेजाया जा रहा है जबकि बस अड्डे से लेकर मन्दिर तक मार्ग काफी संकीर्ण है बावजूद सैकड़ो की संख्या में नगर निगम व्हील चेयर का संचालन करवा रहा है। व्यापारियों ने माँग की है कि व्हील चेयर का संचालन केवल वीआईपी पार्किंग तक हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार