यमुनोत्री धाम के कपाट बंद , खरसाली (ख़ुशिमठ ) में होंगे शीतकाल में माँ यमुना मैंय्या के दर्शन

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ठीक 12 बजकर 9 मिनट पर शीतकालीन
6 माह के लिए बंद कर दिए गए हैं आज से 6 माह तक श्रद्धालुओं को माँ यमुना के दर्शन ख़ुशिमठ (खरसाली) स्थित यमुना मन्दिर में होंगे।
आपको बतादे यमुनोत्री धाम से माँ यमुना की चल विग्रह भोग मूर्ति को तीर्थ पुरोहितों ने उत्सव डोली में बैठाकर शीतकालीन प्रवास खरसाली के लिए समेश्वर देवता की अगुवाई में रवाना हो गयी है। सैकड़ों की संख्या में तीर्थ पुरोहितों के साथ भक्त श्रद्धालुओं ने जलसे में शामिल होकर पूण्य के भागी बने 
मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरुप उनियाल ने बताया कि माता यमुना को खरसाली गाँव के लोग बेटी की तरह मानते हैं जिस तरह बेटी के
(मायके) घर आने की खुशी और उल्लास रहता है उसी तरह खरसाली गाँव में लोगो मे उल्लास व उत्सव जैसा माहौल है। गाँव को माता यमुना के लिए  सजाया गया है और महिलाएं व पुरूष माता की डोली की आगवानी के लिए बेसवरी से सुबह से ही इंतजार कर रहे हैं यमुना के जलसे में उपजिलाधिकारी बड़कोट के अलावा यमुनोत्री पुरोहित महा सभा के सदस्य व सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु सामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्मैक के साथ इंद्रा कालोनी उत्तरकाशी का 1 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

भटवाड़ी : भालू के हमले से महिला घायल ,जिला अस्पताल के लिए किया रेफर

हिन्दू जनाक्रोश रैली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोक झोक ,स्वामी दर्शन भारती सहित पुलिसकर्मी व प्रदर्शनकारी चोटिल