विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद मां गंगा की चल विग्रह उत्सव डोली मुखवा के लिए रवाना


राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट  अन्नकूट के पावन पर्व पर ठीक 12:01 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बाद विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए है। पुलिस सुरक्षा और सेना की बेंड धुनो के साथ  गंगोत्री धाम से मां गंगा की चल विग्रह उत्सव डोली ढोल-दमाऊ, माँ गंगा के जय-घोष के साथ मुखबा गांव के लिए रवाना हुई थी। आज रात्रि विश्राम मां चंडी देवी(मार्कण्डेय पूरी) मन्दिर में होगा। कल मां गंगा की उत्सव डोली भैया दूज के पर्व पर अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी। सैकड़ो की संख्या में गंगोत्री धाम में इस पुण्य पर्व के साक्षी बने।
 आपको बतादे शीतकाल में श्रद्धालुओं को मां गंगा की भोग मूर्ति के दर्शन  शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित गंगा मंदिर होंगे। मां गंगा की भोग मूर्ति 6 माह सोमेश्वर देवता के साथ मुखबा में रहेगी।
फोटो : मुखवा स्थित गंगा  मन्दिर 
गंगा की चल विग्रह उत्सव डोली के साथ विधायक सुरेश चौहान,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,एसपी अर्पण यदुवंशी, मन्दिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल,रविन्द्र  सेमवाल,अनूप सेमवाल के अलावा सैकड़ो की संख्या में शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार