उपवा की और से महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस कर्मियों के परिवारों की महिलाओं के लिए निशुल्क हेल्थ केम्प का आयोजन

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के सहयोग से उत्तरकाण्ड पुलिस वाईफ वेल्फेयर एशोसिएशन के द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानसू में महिला सिपाहियों तथा पुलिस कर्मियों के परिवारों  की महिलाओं के लिए निशुल्क मेडिकल केम्प का आयोजन हुआ।

मेडिकल केम्प में जिला चिकित्सालय से आई महिला चिकित्सक डॉ भावना राणा ने महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस कर्मियों के परिवार की महिलाओं का हेल्थ चेकप व निशुल्क दवाई वितरण के साथ साथ स्वास्थ्य सम्वन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी। नोडल अधिकारी उपवा उपनिरीक्षक गीता ने उपवा की अध्यक्ष डॉ अलकनन्दा अशोक व पुलिस कप्तात अर्पण यदुवंशी को पुलिस परिवारों की महिलाओं व महिला पुलिस कर्मियों के लिए समय समय पर विभिन्न गतिविधियों को संचालित किये जाने पर धन्यवाद दिया है। उपवा के द्वारा समय समय पर महिलाओं को लेकर संचालित गतिविधियों से सभी महिलाएं उत्साहित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार