भाजपा महिला मोर्चा ने पोषण दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

राजेश रातूरी
उत्तरकाशी : भाजपा महिला मोर्चा की  जिला महामंत्री सरिता पडियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उत्तरकाशी जिले में महिला मोर्चा की और से पोषण दिवस पर आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को शोल भेंट कर सम्मानित किया गया।
उत्तरकाशी महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चो को फल,बिस्किट्स, टॉफी आदि वितरित किया तथा आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को शोल भेंट किये गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री बिनीता उनियाल,मीरा विष्ट,नर्मदा डबराल,भागरथी,संगीता सेमवाल,आशा कार्यकत्री सुलोचना चौहान आदि को सम्मानित किया गया।
 
सम्मानित करने वाली महिलाओं में आशा सेमवाल भटवाड़ी मण्डल अध्यक्ष, सरिता राणा भागीरथी मंडल अध्यक्ष, उषा भट्ट पोषण सह संयोजक, किरन पंवार गंगोत्री सोशल संयोजक, संतोषी ठाकुर जिला मंत्री, अनिता राणा नगर उपाध्यक्ष ,सुषमा सेमल्टी नगर महामंत्री, कबिता बिष्ट पूर्व नगर उपाध्यक्ष आदि सामिल रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार