पुष्कर सिंह धामी ही होंगे उत्तराखंड के नए सीएम,प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक ने सौंपा राज्यपाल को अनुरोध पत्र

राजेश रतूड़ी
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज सांय  6   बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि  पुष्कर सिंह धामी  को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा | 
इस अवसर पर  केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट,  सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर  बंशीधर भगत,  नव निर्वाचित विधायक क्रमशः   सतपाल महाराज,  प्रेमचंद अग्रवाल,  रेखा आर्य,  अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे | 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिन्दू जनाक्रोश रैली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोक झोक ,स्वामी दर्शन भारती सहित पुलिसकर्मी व प्रदर्शनकारी चोटिल

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी