उत्तराखण्ड के लोक पर्व फुलदेई के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड वासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की,बच्चो संग मनाया फूलदेई पर्व

राजेश रतूड़ी
देहरादून : उत्तरराखण्ड के ।कार्यवाहक मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। श्री धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की।
फूलदेई लोकपर्व पर  मुख्यमंत्री धामी ने  ईश्वर से कामना की है कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। श्री धामी ने इस अवसर पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। उन्होंने  कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास  करने होंगें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिन्दू जनाक्रोश रैली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोक झोक ,स्वामी दर्शन भारती सहित पुलिसकर्मी व प्रदर्शनकारी चोटिल

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी