उत्तरकाशी की तीनों विधानसभाओं में अंतिम दिन कुल 10 नामांकन पत्र दाखिल हुए

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को विभिन्न दलों के द्वारा 10  नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

पुरोला विधानसभा
 पुरोला विधान सभा सीट के लिए बसपा की उजला देवी , सपा के चैन सिंह व राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी के राम प्रसाद ने नामांकन नामांकन पत्र दाखिल किया। 

यमुनोत्री विधानसभा 
यमुनोत्री विधान सभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी के दीपक बिजलवाण
ने नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात मीडिया कर्मियों से बात कर बताया कि उनका सबसे पहले गरीब को आर्थिक रूप से कैसे मजबूत किया जाय उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे दी जा सके तथा अंतिम छोर पर जो व्यक्ति खड़ा हो उसकी बात को कैसे पटल पर रखा जाय इसके लिए संघर्ष करेंगे उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार की विफलताओं को गिनाया उनका कहना है कि वर्तमान सरकार ने युवाओं के साथ किया गया छलावा आज बेरोजगारी का आलम है।उनका कहना है कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हुई है।उन्होंने कहा भाजपा ने 5 साल तक वीणा विजन के सरकार चलाई है अब उसको उखाड़ फैकने का समय आ गया है। जिसके लिए उत्तराखंड और यमुनोत्री विधानसभा की जनता ने मन बना लिया है और आने वाले समय में एक विजन के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है जो उत्तराखंड का विकास करेगी। उन पर लगे भ्र्ष्टाचार के सवाल पर उन्होंने बताया कि चुनाव में आरोप प्रत्यारोप तो लगते रहते है न्यायालय ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।    
उनके अलावा राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी के विशाल सिंह बिष्ट, बसपा के जगवीर रावत, आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार व जीत सिंह राणा एवं निर्दलीय जगवीर सिंह भण्डारी द्वारा नामांकन किया गया! 

गंगोत्री विधानसभा
गंगोत्री विधान सभा सीट हेतु राजनैतिक दल सपा के विजय बहुगुणा एवं जय महाभारत पार्टी के बाबू राम भौंडियाल द्वारा नामांकन किया गया!



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार