गंगोत्री विधानसभा में चढ़ने लगा चुनावी पारा,विभिन्न तरीकों से नेता टटोलने लगे जनता की नवज
उत्तरकाशी : गंगोत्री विधानसभा में अब चुनावी पारा चढ़ रहा है सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने में जुटे हैं आनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता किसको अपना आशीर्वाद देती है ये भविष्य के गर्व में है नेता जनता को लुभाने में जुटे हैं।
जहा भाजपा कार्यकर्त्ता अपने बूथ सत्यापन के जरिये जनता तक पहुँच रहे हैं। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी तहसील मुख्यालय भटवाड़ी में जनाक्रोश परिवर्तन रैली निकाल कर लोगो के विश्वास को जीतने की कोशिश कर रहे है। वही तीसरे मोर्चे के रूप में आम आदमी पार्टी भी जनता के बीच अपने दिल्ली रोल मॉडल विजली फिरि अन्य लोक लुभावन घोषणाओं के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। चुनावी जानकारों की माने तो गंगोत्री विधानसभा में आनेवाले विधानसभा चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावनाएं जताई जा रही है। गंगोत्री विधानसभा की जनता का रुख अभी साफ नजर नही आ रहा है। जनता चुनावी पारा चढ़ते हुए मांन होकर देख रही है। कौनसा दल गंगोत्री विधानसभा की जनता का मन जितने में सफल होता है आनेवाला वक्त ही बताएगा फिलहाल चुनावी पारा चढ़ने लगा है।
सुरेश चौहान बीजेपी
जवाब देंहटाएं