डीएम मयूर दीक्षित ने कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

उत्तरकाशी : डीएम उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने सभी जनपद वासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में  कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलायी।

डीएम ने कहा कि हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान ही है जो हमें एक स्वतंत्र देश के एक स्वतंत्र नागरिक की भावना का अनुभव कराता है। संविधान से ही हमे मौलिक अधिकार मिले हैं, वहीं इसमें दिए गए मौलिक कर्तव्य हमें अपने दायित्वों को निर्वाहन करने। की राह बताते है। 
       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  गौरव कुमार,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विकासखण्ड भटवाड़ी में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में भी कर्मचारियों ने संविधान की शपथ ली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार