यमुना मैया को लेने को रवाना हुए इष्ट समेश्वर व गुरु अघोरणाथ जी,अभिजीत नक्षत्र पर 12 बजकर 15 मिनट पर बन्द होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले में स्थित दो धाम गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में से गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार को बन्द हो गए हैं। वही  यमुनोत्री धाम के कपाट आज अभिजीत नक्षत्र पर ठीक 12 बजकर 15 मिनट पर बन्द कर दिए जाएंगे शीतकाल में छः माह तक माता यमुना की भोग मूर्ति के दर्शन श्रद्धालुओं को खुशीमठ (खरसाली) में होंगे।

यमुनोत्री मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल ने बताया कि आज सुबह क्षेत्र के इष्ट समेश्वर देवता व गुरु अघोरनाथ महाराज भैया दूज पर बहिन को लेने ग्रामीणों के जन समूह के साथ यमुना मैया को लेने के लिए खरसाली से यमुनोत्री के लिए रवाना हो चुके हैं। माता यमुना के जलसे के साथ लेकर आने की परंपरा है। जिसको लेकर समिति की और से तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार