विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, दोनों धामों में कपाट उद्धघाटन के केवल सीमित तीर्थ पुरोहित ही रहे साक्षी, लोकडाउन का हुआ पूर्णतया पालन

उत्तरकाशी


विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं हालांकि इस वर्ष दोनों धामो में केवल तीर्थ पुरोहितों और प्रशासन के आला अधिकारी ही इस पुण्य पर्व के साक्षी रहे।

आपको बतादे आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर  गंगोत्री धाम में कपाट श्रद्धालुओं के लिए 12.35 मिनट पर खोल दिये गए हैं । वंही दूसरी और  यमुनोत्री धाम के कपाट मुहूर्तानुसार 12. 41मिनट पर खोल दिये गये हैं ।

गंगोत्री धाम मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि कपाट खुलने पर  प्रथम पूजा देश के प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम की गयी ताकि उन्हें 

माँ गंगा कोरोना जैसी  महामारी से लड़ने हेतु शक्ति प्रदान करे इसके लिए माँ गंगा से प्रार्थना की ।

माँ गंगा की भोग मूर्ति को गर्व गृह में रखने से पहले गंगा सहस्त्रनाम का पाठ   और वैदिक मंत्रोचार के साथ रोहिणी अमृत योग की शुभ वेला पर माँ गंगा की भोग मूर्ति को मन्दिर के गर्व गृह में स्थापित कर दिया गया

अगले छः माह तक  गंगोत्री धाम में ही भक्त श्रद्धालुओं को माँ गंगा के दर्शन होंगे

 

यमुनौत्री धाम के कपाट खुले


अक्षय तृतीया पर्व पर यमुनौत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं ।

आपको बतादे शनिदेव मन्दिर खरसाली से मा यमुना की भोग मूर्ति की उत्सव डोली यमुनौत्री तीर्थ पुरोहितों और आला अधिकारियों की मौजूदगी में आज सुबह यमुनौत्री धाम के लिए प्रस्थान हुई और मुहूर्तानुसार 12 बजकर 41 मिनट पर बैदिक मंत्रोचार के साथ  मन्दिर के गर्व गृह में स्थापित कर दिया गया है अगले छ माह तक श्रद्धालुओं को यमुनौत्री धाम में ही मा यमुना के दर्शन होंगे।

 

नोट : खबर की वीडियो देखने के लिए नीचे लिखी लिंक को क्लिक करे।👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार