माँ गंगा का जलसा गंगोत्री धाम के लिए रवाना ,रात्रि प्रवास भैरवघाटी में होगा

उत्तरकाशी

जहा मा गंगा की उट्सब यात्रा में पूर्व के वर्षों में हजारों की संखया में भक्त श्रद्धालु शिरकत करते थे वही इस वर्ष कोविड कोरोना महामारी के चलते केवल सीमित लोगो को जलसे में सम्मलित होने की प्रशासन ने परमिशन दी है। गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखबा) से आज गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है।  माँ गंगा की डोली आज रात्रि विश्राम भैरव मंदिर (भैरवघाटी) में करेंगी व 26 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोहिणी अमृत योग की शुभ बेला पर दोपहर 12:35 बजे सादगीपूर्ण ढंग से गंगोत्री धाम के कपाट दर्शनाथ के लिये खोल दिए जाएंगे। 

 

      उप जिलाधिकारी भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी की मौजूदगी में सिर्फ तीर्थ पुरोहितों द्वारा ही माँ गंगा की उत्सव डोली को रवाना किया गया। कोई भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु मौजूद नही था। इस अवसर पर मुखबा गांव व तीर्थ पुरोहितों द्वारा सामाजिक दूरी(सोशल डिस्टेंस)का पूर्ण अनुपालन किया गया ।

 

नॉट : खबर की वीडियो देखने के लिए नीचे लिखी लिंक को क्लिक करे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार