कॉंग्रेसियो ने जश्न के साथ मनाया पुरोला विद्यायक  का जन्मदिन, केक काटकर मनाया गया विधायक का जन्मदिन। ,विधायक ने सरकार की नाकामियों को घर घर पंहुचाने की कार्यकर्ताओं से की अपील।    

पुरोला


 


पुरोला विधानसभा के विधायक राजकुमार का 55वां जन्मदिन शनिबार को पुरोला में बड़ी धूम धाम के साथ केक काटकर मनाया गया।                 विधायक राजकुमार का जन्म 11 जनवरी सन 1966 को नौगांव के धारी गांव में हुआ और दूसरी बार विधायक बने राजकुमार पहले सहसपुर के विधायक भी रहे हैं।        विधायक राजकुमार ने अपने जन्मदिन पर इस प्रकार का आयोजन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यबाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन ही हमारी ताकत है,एक राजनेता का जीवन जनता को समर्पित होता है। विधायक ने इस मौके पर सरकार के अच्छे दिनों  के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज मंहगाई चरम पर है,बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है,किसानों के कर्ज माफ करने के लिए सरकार के पास धन नही है,भले ही सरकार के खजाने से सरकार के नुमाइंदे बंदरबांट करके डकार रहे हैं लेकिन सरकार के पास विकास का कोई खाका नही है,वंही उन्होंने क्षेत्र के साथ उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हम लोगों के साथ पक्षपात कर रही है,उन्होंने सभी से एकजुट रहकर सरकार की कुनीतियों को घर घर तक पंहुचाने की अपील की।              इस अवसर पर कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक राजकुमार को जन्मदिन की सुभकामनाएँ दी,जन्मदिन उत्सव में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पीएल हिमानी, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी,महिला कांग्रेस की सचिव मीना सेमवाल,रेखा नॉटियाल जोशी,मोहब्बत सिंह नेगी,किशन सिंह रावत,धीरपाल सिंह रावत,दिनेश खत्री,कमलेश रावत,जयेन्द्र सिंह,पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश गुसाईं,बिहारी लाल,अम्बिका देवी,नारायणी देवी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार