निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ की नवज टटोली 

  श्रीनगर गढ़वाल

अंजना भट्ट घिल्डियाल
                                     

 जनपद पौड़ी की श्रीनगर नगरपालिका क्षेत्र में होने वाले निकाय चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की और से नियुक्त बतौर पर्यवेक्षक पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण श्रीनगर में अपने दो दिवसीय भ्रमण में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के संबंध में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर एक कमेटी बनाने का सुझाव रखा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश स्तर पर वो अपनी आख्या प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निकाय चुनाव लड़ने की अपील की इस मौके पर अनेक लोग भाजपा एवं अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस में सम्मिलित  हुए। इससे पूर्व श्रीनगर पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ कांग्रसजनों के साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं अन्य कांग्रेस फ्रंटल संगठन के स्थानीय कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गई टकनौर क्षेत्र की आवाज :,दिवंगत जगमोहन रावत को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

हिटाणू गांव के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर लगने का लम्बे समय से कर रहे विरोध ,उत्तरकाशी कल्कट्रेट परिसर में की नारेबाजी

मातली : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की हो रोकथाम ,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार